Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 20 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: राया रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां रविवार दोपहर करीब 2 बजे रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही राया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

पुलिस ने स्थानीय निवासियों और आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तलाशी के दौरान मृतक के पास ऐसा कोई दस्तावेज भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष प्रतीत हो रही है।

मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने शव के फोटो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है, ताकि उसकी पहचान की जा सके।

इसके साथ ही पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस मृतक को पहचानता हो या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो वह तत्काल थाना राया पुलिस को सूचित करे।

Previous News

बरसाना में राधाष्टमी मेले पर बिगड़ी व्यवस्था, भगदड़ जैसे हालात बैरिकेडिंग बनी मुसीबत

Next News

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी राधाष्टमी, ब्रज संगीत विद्यापीठ में झूमे दर्शक