Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 14 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: वृंदावन रोड स्टेशन पर रेलवे सामान चोरी का खुलासा, RPF ने दो आरोपियों को दबोचा - चोरी का माल बरामद

मथुरा में वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे के एसएसपी (SSP) रूम और सिग्नल विभाग से हुई चोरी के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई की है। RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी हुआ रेलवे का सामान भी बरामद कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर यू.के. कौशिक ने बताया कि 12 सितंबर 2026 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष आगरा से RPF पोस्ट मथुरा जंक्शन को सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना में बताया गया कि वृंदावन रोड स्टेशन के पास बने एसएसपी रूम का ताला तोड़कर रेलवे का सामान चोरी कर लिया गया है। मौके पर पहुंची RPF टीम ने जब निरीक्षण किया तो वहां बैटरी रूम का ताला भी टूटा मिला। गहन जांच में केबल, बैटरी जंपर कंटेनर, आइसोलेटर शंट जंपर सहित अन्य रेलवे उपकरण चोरी होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद RPF टीम ने आरोपियों की तलाश में सघन अभियान चलाया। जांच के दौरान वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों से सामान निकालकर कंधे पर रखकर ले जाते हुए दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। RPF जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी किया गया माल बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान भूपेंद्र पाल सिंह और शरीफ के रूप में हुई है, जिन्हें आरपीएफ द्वारा जेल भेज दिया गया है। (रिपोर्ट: राजेश सोलंकी)

Previous News

मथुरा: ग्रोइंग सोल किड्स स्कूल में भव्य शोभायात्रा के साथ 12 दिवसीय गणपति उत्सव शुरू, 131 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Next News

स्वामी हरिदास महोत्सव: ध्रुपद-धमार की मधुर तानों से भक्तिमय हुआ वृन्दावन, झूम उठे श्रद्धालु