Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 13 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शेरगढ़ समाधान दिवस: दबंगों ने जोत ली थी जमीन की मेड़, नायब तहसीलदार के एक्शन से रमेश को मिला न्याय

जनपद मथुरा के कस्बा शेरगढ़ में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एक वर्षों पुरानी जमीन संबंधी समस्या का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। पीड़ित रमेश पुत्र हरिया ने अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी कि दूसरे पक्ष द्वारा उसकी जमीन की मेड़ को जोत दिया गया है। इस वजह से पीड़ित अपनी जमीन को लेकर लंबे समय से काफी परेशान था और लगातार न्याय की गुहार लगा रहा था। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार रुबी यादव ने एक संयुक्त टीम गठित कर पैमाइश कराने के निर्देश दिए। इस टीम में कानूनगो बेचैन सिंह, लेखपाल पंकज व शिवकुमार तथा शेरगढ़ थाने के उपनिरीक्षक सतेन्द्र शामिल रहे। निर्देश के बाद राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और जमीन की पैमाइश की कार्रवाई शुरू की। पैमाइश के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और विवाद की स्थिति भी बन गई। मामला बढ़ता देख उपनिरीक्षक सतेन्द्र और पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया। स्थिति स्पष्ट होने के बाद राजस्व टीम ने जमीन से कब्जा हटवाते हुए प्रार्थी रमेश को उसकी जमीन पर कब्जा दिला दिया। वर्षों पुरानी समस्या के त्वरित निस्तारण पर पीड़ित ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Previous News

कोसीकलां: प्रदूषण के खिलाफ सड़क पर उतरे नवीपुर के ग्रामीण, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी को सौंपा ज्ञापन

Next News

मथुरा: मांट पुलिस ने जियो टावर से केबल चोरी करते पकड़ा 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर, दर्ज हैं 39 मुकदमे