Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 13 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा जंक्शन पर दर्दनाक हादसा: चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक का पैर कटकर अलग, पीड़ित ने लगाया धक्का देने का आरोप

मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका एक पैर धड़ से कटकर अलग हो गया। हादसे के तुरंत बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, उज्जैन का रहने वाला नितेश (पुत्र लालूराम) मथुरा और वृंदावन दर्शन करने के उद्देश्य से आया था। बताया गया है कि वह चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा होकर सफर कर रहा था। जैसे ही ट्रेन मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची, नितेश ने चलती गाड़ी से उतरने का प्रयास किया। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर ट्रेन के नीचे आ गया। वहां मौजूद यात्रियों ने शोर मचाकर ट्रेन रुकवाने की कोशिश की, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से घायल हो चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, अस्पताल में भर्ती घायल युवक ने आरोप लगाया है कि उसे किसी ने धक्का दिया था, जिसकी वजह से वह ट्रेन के नीचे गिर गया। फिलहाल पुलिस युवक के आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और घायल का उपचार मथुरा के जिला अस्पताल में चल रहा है।

Previous News

मथुरा के तेहरा गांव में अफवाह के बाद बवाल: भीड़ ने 3 युवकों को हमलावर समझकर पीटा, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Next News

मथुरा: थाना जमुनापार पुलिस ने 568 ग्राम अवैध गांजे के साथ 20 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल