Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 13 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा के तेहरा गांव में अफवाह के बाद बवाल: भीड़ ने 3 युवकों को हमलावर समझकर पीटा, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

मथुरा जिले के जैंत थाना क्षेत्र अंतर्गत तेहरा गांव में आयोजित एक मेले के दौरान शनिवार देर रात भारी अफरा-तफरी मच गई। मेले में अचानक यह अफवाह फैल गई कि बीते दिनों हुई चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले लड़के फिर से गांव में आ पहुंचे हैं। इस अफवाह को सुनते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बिना सच्चाई जाने मौके पर मौजूद तीन स्थानीय युवकों को हमलावर समझकर घेर लिया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने तीनों युवकों की बेरहमी से जमकर पिटाई कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही जैंत पुलिस और पीआरवी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए आक्रोशित ग्रामीणों के चंगुल से तीनों घायलों को बमुश्किल मुक्त कराया और इलाज के लिए तुरंत वृन्दावन स्थित सौ शैय्या अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।

जैंत थाना प्रभारी सोनू भाटी और पुलिस जांच में यह पूरी तरह साफ हो गया है कि घायल युवकों का पूर्व में हुई चाकूबाजी की घटना से कोई लेना-देना नहीं है। वे केवल एक अफवाह का शिकार हुए हैं। वहीं इस पूरे हंगामे के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय युवक और ग्रामीण काफी उग्र हो गए तथा उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

Previous News

वृंदावन में ज्वेलर्स के मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Next News

मथुरा जंक्शन पर दर्दनाक हादसा: चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक का पैर कटकर अलग, पीड़ित ने लगाया धक्का देने का आरोप