Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 13 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राधा जी की जन्मस्थली रावल में 19 सितंबर को मनेगा राधा अष्टमी महोत्सव, 2 कुंतल दूध से होगा भव्य अभिषेक

महावन स्थित राधा जी की जन्मस्थली रावल गांव में आगामी 19 सितंबर को राधा अष्टमी महोत्सव अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर और आसपास तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

मंदिर के पुजारी राहुल कल्ला ने बताया कि 19 सितंबर को सुबह 6 बजे राधा जी के जन्म के दर्शन होंगे। इसके बाद सुबह 6:00 से 6:30 बजे तक अभिषेक दर्शन का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध संत-महंतों द्वारा 2 कुंतल दूध, शहद और गंगाजल का प्रयोग कर राधा जी का अभिषेक किया जाएगा। दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं को 56 भोग के दर्शन होंगे। पूरे दिन मंदिर में दर्शन के साथ-साथ भजन-कीर्तन का दौर चलता रहेगा।

आयोजन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, पेयजल और भोजन का प्रबंध भी किया गया है। महोत्सव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से प्रशासन से सुरक्षा, यातायात, सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

Previous News

दुबई में गूंजेगी ब्रज की महक: 19 सितंबर को मनेगा श्री राधा अष्टमी व स्वामी अष्टमी का भव्य महोत्सव, 11 साल बाद मंच पर दिखेंगे गायक मथुरा नाथ जी

Next News

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: 74वें माइलस्टोन के पास स्कूटी से गिरकर कानपुर का युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस