महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना बल्देव पुलिस ने मिशन शक्ति फेज़-5.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान मिशन शक्ति पुलिस टीम ने गुड टच–बैड टच, महिला अपराधों से बचाव और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करने की जानकारी दी। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की स्थिति में भयभीत होने के बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा या नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज कराएं।
इसके साथ ही पुलिस ने व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करने के बारे में भी जागरूक किया। कार्यक्रम में यातायात नियमों का पालन करने और परिवार व समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का भी संदेश दिया गया।
पुलिस टीम ने महिलाओं को 1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 101 और 1930 जैसी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग करने की अपील की