Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 10 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रज लोक रंग महोत्सव में राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने मोहा मन, गोपियों की प्रस्तुतियों ने जमाया रंग

कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में “ब्रज लोक रंग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में दिल्ली आए राधा कृष्ण के स्वरूप एवं गोपियों ने ब्रज की लोक संस्कृति, परंपराओं और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया

कार्यक्रम की शुरुआत ब्रज वंदना के गायन एवं नृत्य से हुई इसके बाद कलाकारों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में मनोहारी प्रस्तुतियां दीं मंच पर राधा-कृष्ण की प्रेम और भक्ति से ओतप्रोत लीलाओं का मंचन हुआ, वहीं गोपियों ने भी भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया

दिल्ली से आए मशहूर कलाकारों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं वही गोपियों एक से एक बेहतरीन प्रस्तुतियां भी दी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आए पुलिस कमांडेंट शैलेंद्र सिंह एवं सीओ सिटी आशना चौधरी सहित बरसाना से आए संत उपस्थित रहे इस दौरान आए हुए सभी अतिथियों का पटुका पहनकर स्वागत सम्मानित किया गया अतिथियों ने ब्रज की लोक संस्कृति और परंपराओं को मंच के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की 

Previous News

मथुरा: मिशन शक्ति अभियान के तहत सदर बाजार पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

Next News

मथुरा: कंजौली घाट बांगर में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग