Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 10 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: स्वामी नारायण मंदिर में नव सृजन ब्रज मण्डल संस्था ने धूमधाम से मनाया नन्दोत्सव, गूंजे बधाई गीत

भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में जन्माष्टमी के उपरांत अब नन्दोत्सव का पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नव सृजन ब्रज मण्डल संस्था की ओर से स्वामी नारायण मन्दिर, बंगाली घाट पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन बेहद धूमधाम के साथ किया गया। इस भव्य नन्दोत्सव कार्यक्रम में सभी समाज की महिलाओं ने हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक मनमोहक भजन तथा बधाई गायन प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर परंपरानुसार फल, मिष्ठान, खेल और खिलौने लुटाए गए, जिसका उपस्थित महिलाओं और बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम के आयोजन के विषय में जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्षा गंगारानी चतुर्वेदी ने कहा कि अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजे रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद आवश्यक हैं, जिससे हम आने वाली युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक कर सकेंगे।

कार्यक्रम में मौजूद डाॅ नीतू गोस्वामी ने कहा कि यह संस्था सामाजिक और धार्मिक दोनों क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इस कार्यक्रम का संयोजन संस्था की उपाध्यक्ष प्रीति चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

इस नन्दोत्सव में ज्योति चतुर्वेदी, संगठन मंत्री मीना गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनुपमा चतुर्वेदी, बबली, सुनन्दा चतुर्वेदी, राधा, प्रीति अग्रवाल, रुचि द्विवेदी, मोहिनी आचार्य, कुसुम चतुर्वेदी, राखी, शशि गुप्ता, शोभा चतुर्वेदी, पूजा चतुर्वेदी और मुन्नी जी आदि उपस्थित रहीं।

Previous News

मथुरा में भव्य रूप से मनेगा अग्रसेन जयंती महोत्सव: 12 अक्टूबर को निकलेगी शोभायात्रा, जानिए पूरा कार्यक्रम

Next News

वृन्दावन में खुलेआम बिक रहा अवैध गांजा: गौलूधिपुरम का वीडियो हुआ वायरल, मां-बेटे पर बिक्री का आरोप