मथुरा। थाना गोविन्दनगर पुलिस ने रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में नई धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर की रात करीब 12:41 बजे महाविद्या कॉलोनी स्थित 80 फुटा रोड पर हरीश राघव की कोठी के सामने चेकिंग के दौरान विजय कुमार (45 वर्ष) निवासी पालीखेड़ा, थाना हाईवे को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल (UP 85 BQ 9404) बरामद हुई।
इस मामले में थाना गोविन्दनगर में दर्ज मुकदमा संख्या 380/2026 में पहले से दर्ज धारा 303(2) BNS के साथ बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई पूरी की। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अजय वर्मा सहित उपनिरीक्षक अंकुर चौहान और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।