Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 09 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मिठाई एसोसिएशन की बैठक में खाद्य गुणवत्ता और सुरक्षा नियमों पर हुआ मंथन

मथुरा: मिठाई एसोसिएशन मथुरा के तत्वावधान में बुधवार को व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और उपभोक्ताओं तक सुरक्षित तरीके से खाद्य सामग्री पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में जिला प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के साथ मथुरा के प्रमुख मिठाई व्यापारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी व्यापारियों का सम्मान किया गया तथा खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने व्यापारियों से कहा कि खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री के दौरान साफ-सफाई, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष रूप से पालन किया जाए। साथ ही नए लागू किए गए खाद्य सुरक्षा नियमों और उनके उल्लंघन की स्थिति में होने वाली वैधानिक कार्रवाई से भी अवगत कराया गया।

बैठक में व्यापारियों ने भी अपने-अपने सुझाव रखते हुए गुणवत्तापूर्ण मिठाइयों के निर्माण, उपभोक्ता विश्वास बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों के प्रभावी पालन पर जोर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा व्यापारियों में खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Previous News

पार्क की जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में नगर निगम पहुंचे कॉलोनीवासी

Next News

अस्पताल में मोमबत्ती की रोशनी में इलाज! काशीपुर के सरकारी अस्पताल का वीडियो वायरल