Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 09 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा जंक्शन के वेटिंग हॉल में लेंटर का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे यात्री

मथुरा: मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों से भरे वेटिंग हॉल के लेंटर का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे के वक्त हॉल में बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लास्टर गिरते ही वेटिंग हॉल में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को वेटिंग हॉल से बाहर निकाल दिया गया।

घटना ने रेलवे स्टेशन की इमारतों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मथुरा जंक्शन देश के व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल है, जहां प्रतिदिन हजारों यात्री आते-जाते हैं। हाल ही में जन्माष्टमी के दौरान यहां लाखों श्रद्धालुओं का आवागमन हुआ था। यदि ऐसा हादसा त्योहार के दौरान होता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

अब यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ भवनों की नियमित तकनीकी जांच और मरम्मत भी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Previous News

मथुरा में पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Next News

पार्क की जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में नगर निगम पहुंचे कॉलोनीवासी