Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 09 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: 2 साल से शून्य प्रवेश पर 11 स्कूलों पर गिरी गाज, अस्तित्व समाप्त कर रद्द किए गए U-DISE कोड

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मथुरा जिले में सख्त कदम उठाते हुए 11 ऐसे विद्यालयों का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त कर दिया है, जिनमें पिछले दो वर्षों से एक भी छात्र का एडमिशन नहीं हुआ था। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा यह कार्रवाई छात्रों के भविष्य के साथ होने वाले खिलवाड़ को रोकने के उद्देश्य से की गई है।

इन स्कूलों में वर्ष 2024-25 और 2025-26 में बोर्ड परीक्षा के लिए भी कोई छात्र नहीं था। विभाग द्वारा इन स्कूलों की मान्यता पहले ही रद्द की जा चुकी थी और अब इनके यू-डायस (U-DISE) कोड भी निरस्त कर दिए गए हैं। परिषद ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा की गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

जिन 11 विद्यालयों पर कार्रवाई हुई है, उनमें श्री नारायण दास विद्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल रेपुरा जाट, एलएलबीसी हायर सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोसीकलां, ब्रज सीमांत हायर सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोलाहर, आर एस इंटर कॉलेज मढ़ौरा, रामचंद्र हायर सेकेंडरी धर्मपुरा, मां वी देवी हायर सीनियर सेकेंडरी स्कूल महावन, एस एस एस एस विद्यालय जावरा मांट, गुलाब सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसी खुर्द, श्रीमती उर्मिला पचेनिया इंटर कॉलेज जाजन पट्टी और श्री ईश्वरी प्रसाद हायर सेकेंडरी स्कूल कोसी खुर्द शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इन विद्यालयों के यू-डायस कोड समाप्त करने की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

Previous News

संस्कृति विवि दीक्षारंभ 2026: राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

Next News

वृंदावन में फिल्म ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर को मिला रामायणी सम्मान