Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 08 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में पहली बार निकलेगी भगवान वामन की भव्य शोभायात्रा, 23 सितंबर को होगा आयोजन

श्रीधाम वृंदावन में पहली बार भगवान वामन की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में 23 सितंबर को होने वाली इस ऐतिहासिक शोभायात्रा की रूपरेखा तय की गई। यात्रा रंगनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी।

वृंदावन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ ने की। उन्होंने कहा कि भगवान वामन, भगवान विष्णु के पूर्ण अवतार हैं और उनकी शोभायात्रा ब्रज की धार्मिक परंपराओं में एक नया अध्याय जोड़ेगी।

महासभा के महामंत्री पंडित राजेश पाठक ने बताया कि शोभायात्रा के सफल संचालन के लिए विशेष आयोजन समिति का गठन किया गया है। समिति में सत्यभान शर्मा को मुख्य मार्गदर्शक, बृजेश गालीवाला को अध्यक्ष और मेघश्याम गौतम को मुख्य संयोजक बनाया गया है।

इसके अलावा समिति में पांच संयोजक, पांच सह-संयोजक और एक महामंत्री सहित कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासभा ने सभी श्रद्धालुओं से 23 सितंबर को आयोजित होने वाली भगवान वामन की पहली भव्य शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

Previous News

मथुरा: बीएसए रोड स्थित कॉलेज के बाहर NSUI छात्रों का प्रदर्शन, दिल्ली इमारत हादसे पर न्याय की मांग

Next News

कुंडली से चुनते थे शिकार, फिर मुकदमों का डर दिखाकर वसूलते थे लाखों