Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 08 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा: बीएसए रोड स्थित कॉलेज के बाहर NSUI छात्रों का प्रदर्शन, दिल्ली इमारत हादसे पर न्याय की मांग

दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक इमारत हादसे के विरोध में मथुरा में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। बीएसए रोड स्थित कॉलेज के बाहर छात्रों ने नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और मामले की उच्चस्तरीय जांच के साथ दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एनएसयूआई कार्यकर्ता और छात्र बीएसए रोड स्थित कॉलेज के बाहर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने हादसे को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

छात्रों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जर्जर भवनों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि असुरक्षित भवनों की अनदेखी के कारण मासूम छात्रों की जान नहीं जानी चाहिए।

एनएसयूआई नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जर्जर भवनों के सर्वे और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। छात्रों ने देशभर के शिक्षण संस्थानों के आसपास खतरनाक इमारतों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Previous News

मथुरा : डॉ. सोनिका शर्मा बनीं अध्यक्ष, महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्थानीय परिवाद समिति गठित

Next News

वृंदावन में पहली बार निकलेगी भगवान वामन की भव्य शोभायात्रा, 23 सितंबर को होगा आयोजन