Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 08 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
स्कूल के वॉशरूम में मिला 13 साल के छात्र का शव, हार्ट अटैक की आशंका

उत्तर प्रदेश के मेरठ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक निजी स्कूल में कक्षा 7 के 13 वर्षीय छात्र की स्कूल के वॉशरूम में अचानक मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर हृदय गति रुकने यानी हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

घटना मेरठ के मवाना स्थित बसंत वैली पब्लिक स्कूल की है। 13 वर्षीय कुणाल शर्मा रोज की तरह स्कूल पढ़ने गया था। छुट्टी होने के बाद जब सभी बच्चे बाहर निकल गए, तो ई-रिक्शा चालक ने करीब 15 मिनट तक उसका इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आया।

चालक जब स्कूल के अंदर उसे तलाशने पहुंचा, तो वॉशरूम में कुणाल बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। आनन-फानन में स्कूल स्टाफ और परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया छात्र की मौत हृदय गति रुकने से हुई प्रतीत होती है। फिलहाल परिजनों ने किसी प्रकार की तहरीर देने से इनकार किया है और पुलिस आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Previous News

पहले कुंडली निकालते, फिर दिखाते डर… बिजनौर पुलिस ने दबोचा करोड़ों की वसूली करने वाला गैंग

Next News

सत्य निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन दिल्ली सरकार गिराएगी जर्जर इमारतें