Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 07 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर तीन लोगों ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को हाईवे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल युवक विजय, पुत्र ओमप्रकाश, निवासी मिर्जापुर ने आरोप लगाया कि गांव के ही तीन लोगों ने उस पर घात लगाकर हमला किया। विजय के मुताबिक, कई वर्ष पहले एक आरोपी के खिलाफ अभद्र व्यवहार की शिकायत पुलिस से की थी, जिसके बाद से वह रंजिश मानता था।

रविवार शाम मौका पाकर आरोपियों ने विजय के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पीड़ित युवक ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

Previous News

लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला अमेज़न का कार्गो विमान, 5 की मौत

Next News

जन्माष्टमी के बाद वापसी का रेला, मथुरा जंक्शन पर ट्रेनों में ठसाठस भीड़