Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 07 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
36 हजार फीट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के इंजन में खराबी, कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग

कोच्चि से अबू धाबी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में उड़ान के दौरान इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। करीब 36 हजार फीट की ऊंचाई पर इंजन ऑयल प्रेशर खतरे के स्तर पर पहुंचने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित वापस कोच्चि एयरपोर्ट पर उतार लिया। सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-415 रविवार को कोच्चि से अबू धाबी के लिए रवाना हुई थी। टेकऑफ के करीब 50 मिनट बाद पायलट ने इंजन नंबर-1 में ऑयल की मात्रा तेजी से घटती देखी। कुछ ही देर में ऑयल प्रेशर डेंजर ज़ोन में पहुंच गया, जिसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत प्रभावित इंजन को बंद कर दिया गया।

पायलट ने तुरंत विमान को वापस कोच्चि मोड़ने का फैसला लिया और सिंगल इंजन पर बोइंग 737 की सुरक्षित लैंडिंग कराई। एयरपोर्ट पर एहतियातन सभी आपातकालीन सेवाएं अलर्ट पर रखी गई थीं। घटना में किसी यात्री या चालक दल के सदस्य को चोट नहीं आई।

विमान को तकनीकी जांच के लिए रोक दिया गया है और एयरलाइन की ओर से यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

Previous News

गुरुग्राम ब्रह्माकुमारी आश्रम में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की प्रथम रजत शिला का पूजन

Next News

महिला कंप्यूटर प्रशिक्षक ने BSA से की शिकायत, प्रधानाध्यापक पर गाली-गलौज का आरोप