Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 07 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गुरुग्राम ब्रह्माकुमारी आश्रम में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की प्रथम रजत शिला का पूजन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर गुरुग्राम स्थित ओ.आर.सी. ब्रह्माकुमारी आश्रम में प्रथम रजत शिला का पूजन एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारी बहनों और संत-महात्माओं की मौजूदगी में रजत शिला पर पुष्पवर्षा कर मंदिर निर्माण के संकल्प को दोहराया गया।

विशेष वाहन से गुरुग्राम पहुंचे रजत शिला का पूजन ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहनों ने वैदिक विधि-विधान के साथ किया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि ब्रह्माकुमारी आश्रम आध्यात्मिक पवित्रता का केंद्र है और यहां का ज्ञान समाज व राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी है।

ओ.आर.सी. आश्रम की निदेशक ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने आशीर्वाद देते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण का संकल्प शीघ्र पूर्ण होने की कामना की। उन्होंने कहा कि सत्य और आध्यात्मिक मूल्यों की विजय निश्चित है।

कार्यक्रम में दिव्यआत्मानंद पुरी महाराज, आचार्य अनिल कृष्ण जी महाराज, राजेश पाठक, विंदु दीदी, संदेशी दीदी, रामनिवास भाई, कान्हा कौशिक सहित बड़ी संख्या में संत, आचार्य और ब्रह्माकुमारी भाई-बहन उपस्थित रहे।

पूजन के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने रजत शिला पर पुष्पवर्षा कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की।

Previous News

विभिन्न मुद्दों को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Next News

36 हजार फीट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के इंजन में खराबी, कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग