Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 06 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कोसीकलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 वांछित आरोपी तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार

मथुरा की कोसीकलां पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक सीजशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर 5 सितंबर की रात बाईपास तिराहा से गोपालबाग की ओर दबिश देकर रोहित उर्फ सुक्खा, कशिश उर्फ कश्सो और प्रेमदेव को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी थाना कोसीकलां में दर्ज हत्या के प्रयास और अन्य संगीन धाराओं के मुकदमे में वांछित चल रहे थे।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस और यूपी-85 एएम-9422 नंबर की सीजशुदा मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी रोहित उर्फ सुक्खा के खिलाफ पहले से हत्या, आर्म्स एक्ट, मारपीट और चोरी से जुड़े कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Previous News

6 दिन बाद मुंबई में मिला लापता राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी, हॉस्टल में डांट पड़ने पर छोड़ दिया था आगरा

Next News

हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगा कैंची धाम: 1960 के बाद की कहानी, 107 करोड़ की सफलता के बाद शुरू हुई नई यात्रा