Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 06 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
6 दिन बाद मुंबई में मिला लापता राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी, हॉस्टल में डांट पड़ने पर छोड़ दिया था आगरा

आगरा से लापता हुए राष्ट्रीय स्तर के टेबल टेनिस खिलाड़ी वंश सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। छह दिन से गायब वंश मुंबई के एक हॉस्टल में सुरक्षित मिल गया है। शुरुआती पूछताछ में खिलाड़ी ने बताया कि स्टेडियम में डांट पड़ने से आहत होकर उसने बिना किसी को बताए आगरा छोड़ दिया था।

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम का राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी वंश सिंह 31 अगस्त को अचानक लापता हो गया था। उसके गायब होने के बाद परिवार और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटे थे, जबकि मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया था।

जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस मुंबई पहुंची, जहां वंश एक हॉस्टल में सुरक्षित मिला। पुलिस ने उसे बरामद कर परिजनों को सूचना दे दी है।

पूछताछ में वंश ने बताया कि स्टेडियम में डांट पड़ने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसी वजह से उसने किसी को बताए बिना आगरा छोड़ दिया और मुंबई चला गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ी पूरी तरह सुरक्षित है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Previous News

ताजमहल पहुंचे गौतम अडानी के बेटे करण, बोले— पहले आप फोटो खिंचवा लीजिए

Next News

कोसीकलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 वांछित आरोपी तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार