Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 02 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जन्माष्टमी पर मथुरा जंक्शन हाई अलर्ट: 280 CCTV, 320 जवान और 8 स्पेशल ट्रेनें तैयार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेलवे ने मथुरा जंक्शन को हाई अलर्ट पर रखा है। 3 से 7 सितंबर तक स्टेशन पर 280 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, 320 सुरक्षा जवानों की तैनाती और 8 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर से लाखों श्रद्धालु मथुरा पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए आगरा मंडल रेलवे ने मथुरा जंक्शन, गोवर्धन, वृंदावन रोड और भूतेश्वर स्टेशनों पर व्यापक इंतजाम किए हैं।

मथुरा जंक्शन पर करीब 280 CCTV कैमरों से स्टेशन के हर हिस्से की निगरानी की जाएगी। सुरक्षा के लिए 170 RPF और 150 GRP जवान तैनात रहेंगे, जबकि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर और होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, सफाई और यात्री सहायता केंद्रों की व्यवस्था मजबूत की गई है। इसके साथ ही जन्माष्टमी के दौरान यात्रियों के दबाव को कम करने के लिए करीब 8 स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।

वहीं प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए बैरियर लगाए गए हैं। एंट्री गेट से लेकर प्लेटफॉर्म तक रेलवे अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित और सुचारु बनी रहे।

Previous News

नन्हे कान्हा-राधा बने बच्चों ने मोहा मन, माउंट हिल अकादमी में सजा जन्माष्टमी उत्सव

Next News

जन्मभूमि से चंद कदम पहले भूतेश्वर पुल का अंडरपास जलमग्न - जन्माष्टमी पर अगर बारिश होती है तो क्या रेलवे पुल से गुजरेगी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़?