Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 02 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नन्हे कान्हा-राधा बने बच्चों ने मोहा मन, माउंट हिल अकादमी में सजा जन्माष्टमी उत्सव

मथुरा में जन्माष्टमी की धूम अब स्कूलों में भी दिखाई देने लगी है। छत्ता बाजार स्थित माउंट हिल अकादमी किड्स कॉर्नर में नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा और कृष्ण के स्वरूप में सजे, तो पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और शिक्षकों का दिल जीत लिया।

छत्ता बाजार स्थित माउंट हिल अकादमी किड्स कॉर्नर में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और राधा-कृष्ण के आकर्षक स्वरूप में सजकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भक्ति गीतों, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और श्रीकृष्ण लीला की सुंदर झलक पेश की। उनकी मनमोहक अदाओं पर मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियों की गूंज के साथ बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ना है, साथ ही उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान कर आत्मविश्वास बढ़ाना भी है।

Previous News

मिशन शक्ति फेज-5.0: थाना गोविंद नगर पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

Next News

जन्माष्टमी पर मथुरा जंक्शन हाई अलर्ट: 280 CCTV, 320 जवान और 8 स्पेशल ट्रेनें तैयार