Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 02 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सीएम योगी के आगमन से पहले मथुरा में सुरक्षा का चक्रव्यू , 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

आगरा से सहारनपुर तक का  पुलिस फोर्स जुटेगा CM के आगमन पर , 7 सुपर जोन में बटी सुरक्षा व्यवस्था

 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित मथुरा-वृंदावन आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर मथुरा के साथ-साथ आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, वाराणसी, इटावा, झांसी, मैनपुरी और फिरोजाबाद समेत कई जिलों से पुलिस बल बुलाया गया है मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं वही 12 जोन और 19 सेक्टर में पूरे क्षेत्र को बांटकर निगरानी की जाएगी। करीब 1500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के लिए पुलिस अधिकारियों की तैनाती शुरू कर दी गई है पुलिस के मुताबिक जन्माष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था पर भी विशेष जोर रहेगा। प्रमुख प्रवेश मार्ग, संपर्क मार्ग और भीड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाएगी। ड्रोन और अन्य माध्यमों से भी निगरानी की व्यवस्था की जा रही है।

सात सुपर जोन में भी रहेगी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सात सुपर जोन बनाए गए हैं। इनमें एएसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, ट्रैफिक इंस्पेक्टर और टीएसआई समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जन्माष्टमी और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा।

सीएम के दौरे से पहले अधिकारी दौड़-धूप में जुटे

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अधिकारी लगातार स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। वृंदावन में कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और प्रमुख मार्गों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं

Previous News

DIG शैलेश कुमार पांडेय ने जांबाज दरोगा अजय वर्मा को वीरता पदक से किया सम्मानित

Next News

घर से नाराज़ होकर निकली बालिका को मिशन शक्ति टीम ने सकुशल परिजनों से मिलाया