Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 01 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मिशन शक्ति फेज-5.0: थाना नौहझील पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर जागरूकता का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान के तहत थाना नौहझील की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में महिलाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय और महिला संबंधी अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि बस, सड़क या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर छेड़खानी अथवा शोहदों द्वारा उत्पीड़न होने पर डरने के बजाय तुरंत 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

अभियान के दौरान व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने, साइबर अपराधों से बचने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके साथ ही महिला एवं बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Previous News

मिशन शक्ति फेज-5.0: थाना मांट पुलिस ने महिलाओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Next News

मिशन शक्ति फेज-5.0: कोसीकलां पुलिस ने महिलाओं को आत्मरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति किया जागरूक