11 सितंबर को इस वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित मामलों के आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण की तैयारी तेज कर दी गई है आमजन को जागरूक करने के लिए न्यायालय परिसर से दो प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अब तक करीब 3 लाख मामलों को चिन्हित किया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार 11 सितंबर तक यह संख्या बढ़कर लगभग 5 लाख तक पहुंच सकती है। लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, दीवानी मामले, बैंक ऋण, चेक बाउंस, बिजली बिल विवाद, पारिवारिक न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा और राजस्व न्यायालयों से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जाएगा अधिकारियों ने लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने लंबित मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराने की अपील की है