Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 01 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ये हैं सीएम योगी आदित्यनाथ का मथुरा वृन्दावन में प्रस्तावित कार्यक्रम

3 सितंबर को वृंदावन तो 4 को पहुंचेंगे श्रीकृष्ण जन्मभूमि 

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित मथुरा दौरे को लेकर कार्यक्रम सामने आ गया है जिसमे मुख्यमंत्री 3 और 4 सितंबर 2026 को मथुरा-वृंदावन में रहेंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान वह विकास परियोजनाओं की समीक्षा के साथ धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 3 सितंबर को दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से पवन हंस हेलीपैड, वृंदावन पहुंचेंगे। इसके बाद कार से भक्ति स्थल मार्ग का भ्रमण एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे। करीब 1:25 बजे गीता शोध संस्थान, वृंदावन पहुंचकर कुछ समय आरक्षित रखा गया है दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद शाम 3:30 से 5 बजे तक गीता शोध संस्थान के प्रेक्षागृह का लोकार्पण/शिलान्यास, वृक्षारोपण, साधु-संतों का सम्मान और विभिन्न परियोजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण एवं उद्बोधन कार्यक्रम होगा इसके बाद मुख्यमंत्री श्री बांके बिहारी जी मंदिर, वृंदावन पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। शाम को वह अशोका अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।

4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाएंगे सीएम

दूसरे दिन 4 सितंबर को सुबह 9:45 बजे मुख्यमंत्री अशोका अतिथि गृह से प्रस्थान कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा पहुंचेंगे। यहां गेट नंबर-2 से प्रवेश के बाद करीब 9:55 से 10:05 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में गो-पूजन और इसके बाद 10:05 से 10:35 बजे तक दर्शन-पूजन का कार्यक्रम प्रस्तावित है इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण जन्मभूमि से रवाना होकर पुनः अशोका अतिथि गृह पहुंचेंगे। करीब 11 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रस्तावित कार्यक्रम के अंत में सुबह 11:10 बजे मुख्यमंत्री राजकीय हेलीकॉप्टर से मथुरा से प्रस्थान करेंगे

Previous News

जन्माष्टमी पर CM के दौरे को लेकर हाई अलर्ट,DM-SSP ने बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में परखी सुरक्षा व्यवस्था

Next News

जन्माष्टमी पर 3 से 5 सितंबर तक कई मार्गो तक भारी वाहनों की नो-एंट्री,