श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं इसी क्रम में जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने वृंदावन पहुंचकर श्री बांके बिहारी जी मंदिर के आसपास के क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया
और व्यवस्थाओं को परखा निरीक्षण के दौरान DM SSP ने मंदिर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों एवं गलियों का जायजा लिया इसके साथ ही श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों और परिक्रमार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के प्रवेश एवं निकास द्वारों की व्यवस्थाओं को भी देखा गया
भीड़ के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर रखने को लेकर अधिकारियों ने संबंधित विभागों के साथ आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की इस दौरान DM SSP ने
निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, यातायात, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए
इसके अलावा अधिकारियों द्वारा गीताशोध संस्थान, वृंदावन का भी निरीक्षण किया गया तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी रखने और सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जन्माष्टमी महापर्व और मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए वृंदावन में प्रशासनिक एवं पुलिस अमला पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है