Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 31 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा मंडल ने रचा नया रिकॉर्ड अगस्त में 33 लाख यात्रियों से ₹68 करोड़ की कमाई

आगरा रेल मंडल ने अगस्त 2026 में यात्री परिवहन और राजस्व दोनों मोर्चों पर शानदार प्रदर्शन किया है। मंडल से एक महीने में 33 लाख यात्रियों ने सफर किया, जिससे रेलवे को 68 करोड़ रुपये की आय हुई। यह पिछले वर्ष की तुलना में यात्रियों की संख्या और राजस्व—दोनों में वृद्धि का संकेत है।

आगरा मंडल यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ राजस्व अर्जन में भी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में अगस्त 2026 के दौरान यात्री संख्या और आय में सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रेलवे के आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2026 में आगरा मंडल से करीब 33 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जिससे लगभग 68 करोड़ रुपये की यात्री आय प्राप्त हुई। जबकि अगस्त 2025 में यह संख्या 32.25 लाख यात्री और आय 67.79 करोड़ रुपये थी।

यानी पिछले वर्ष की तुलना में यात्रियों की संख्या में 2.33 प्रतिशत और यात्री आय में 0.30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह सफलता बेहतर समयपालन, स्वच्छता, डिजिटल टिकटिंग, स्टेशन विकास और यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार का परिणाम है।

आगरा मंडल ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में भी यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए इसी तरह प्रयास जारी रहेंगे।

Previous News

मथुरा के शिक्षकों के शोध कार्य को मिलेगा प्रकाशन का मंच, डायट करेगा पहल

Next News

आगरा मंडल में माह अगस्त -2026 में 14 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को समापन भुगतान प्रपत्र प्रदान किये गये