कोसीकलां थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए एक महिला को 2 किलो 178 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से कुल 494 पुड़िया गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को नियमित गश्त के दौरान भातू कॉलोनी क्षेत्र से दोपहर 3:21 बजे महिला को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना कोसीकलां में मुकदमा संख्या 594/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ वर्ष 2021 में आबकारी अधिनियम के तहत भी एक मुकदमा दर्ज है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह के नेतृत्व में थाना कोसीकलां पुलिस टीम शामिल रही।