Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 30 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चित्रकूट में मंदाकिनी का तांडव - पुल बहा, NH-35 टूटा; 23 साल का रिकॉर्ड टूटा

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी ने 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ ने रामघाट से लेकर मंदिर-मठ तक जलमग्न कर दिए हैं। तेज बहाव में पुल की एप्रोच रोड बह गई है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-35 पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें तैनात हैं।

चित्रकूट में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद मंदाकिनी नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर 23 साल में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, जिससे रामघाट, भरतघाट और आसपास के कई मंदिर, मठ व दुकानें बाढ़ के पानी में डूब गई हैं।

सबसे बड़ा असर कर्वी शहर को जोड़ने वाले मंदाकिनी पुल पर पड़ा है। तेज बहाव में पुल की एप्रोच रोड का हिस्सा नदी में समा गया, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियातन एनएच-35 पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। ड्रोन के जरिए जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है और निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Previous News

तीन सितंबर को मथुरा आएंगे सीएम योगी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि में करेंगे दर्शन-पूजन

Next News

कोसीकलां में 2.178 किलो अवैध गांजा के साथ महिला गिरफ्तार