Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 29 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हाथरस में रिश्ते शर्मसार - नशे में धुत 25 वर्षीय बेटे ने 63 वर्षीय मां से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

हाथरस (उत्तर प्रदेश): हाथरस जिले के सिकंदरा राव क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने 63 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोप में उसके 25 वर्षीय अविवाहित बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात के समय नशे की हालत में था।

घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। पीड़िता घर में सो रही थी, तभी आरोपी बेटे ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलने पर बड़े बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तैयारियों को दिया अंतिम रूप, नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने की समीक्षा बैठक

Next News

गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार