Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 29 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
5253वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज, अभूतपूर्व होगा जन्माष्टमी का आयोजन, सचिव- कपिल शर्मा

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सजेगा भव्य फूल बंगला, पंचरत्नी पोशाक में दर्शन देंगे ठाकुरजी,राम जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ धाम का प्रसाद होगा अर्पित

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में 5253वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य एवं दिव्य रूप में मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं चार सितंबर को मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया

 प्रेस वार्ता में जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों, ठाकुरजी के श्रृंगार, मंदिर की साज-सज्जा एवं विभिन्न धार्मिक आयोजनों की जानकारी दी गई श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि इस वर्ष ठाकुरजी के श्रृंगार, पोशाक, मंदिर की साज-सज्जा और व्यवस्थाओं को अभूतपूर्व रूप दिया जा रहा है

 जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेगे और साथ ही जन्माष्टमी पर ठाकुरजी को विशेष पंचरत्नी पोशाक धारण कराई जाएगी वहीं कलहंस फूल बंगले में राधा-कृष्ण के मनोहारी स्वरूप विराजमान होंगे और इतना ही नहीं बल्कि फूल बंगले को भव्य दिव्य से सजाया जाएगा,

 जिससे श्रद्धालुओं को भव्य एवं दिव्य दर्शन प्राप्त होंगे इस बार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की विशेषता यह भी रहेगी कि श्रीराम जन्मभूमि एवं काशी विश्वनाथ धाम से प्रसाद मंगाकर भगवान श्रीकृष्ण को जन्माष्टमी के अवसर पर अर्पित किया जाएगा इससे जन्मोत्सव की धार्मिक महत्ता और भी बढ़ जाएगी श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गर्भगृह में भव्य एवं दिव्य अभिषेक का भी आयोजन किया जाएगा जन्म के समय भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से अभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी

Previous News

बदायूं में पुलिस हिरासत में युवक की मौत: परिवार ने लगाए पिटाई के आरोप, CCTV पर पुलिस का दावा

Next News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तैयारियों को दिया अंतिम रूप, नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने की समीक्षा बैठक