Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 29 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रयागराज में भारी बारिश से स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा

निर्माण के लिए खोदे गए 40 फीट गहरे गड्ढे में समाई इमारत, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार देर रात भारी बारिश के बीच जॉर्ज टाउन स्थित स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मंदिर परिसर में मची अफरा-तफरी के बीच राहत की बात यह रही कि हादसे के समय इमारत में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है

जानकारी के अनुसार, मंदिर के पीछे पिछले तीन-चार महीनों से निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके लिए करीब 40 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। लगातार बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया और मिट्टी खिसकने से इमारत की नींव कमजोर हो गई। देर रात अचानक मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा उसी गड्ढे में समा गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को जानकारी दी। जॉर्ज टाउन थाना पुलिस तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया है।

Previous News

नौहझील पुलिस ने चोरी के आरोपी को दबोचा, फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद

Next News

मथुरा-वृंदावन रोड पर निकला 7 फीट लंबा अजगर