Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 29 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शादी के नाम पर ठगी का खेल! 1.15 लाख रुपये लेकर दुल्हन फरार, सुरीर पुलिस ने तीन को दबोचा

थाना सुरीर पुलिस ने शादी के नाम पर कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और एक कथित लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45,010 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

सीओ मांट अमर नाथ यादव ने बताया कि नगला जयसिंह निवासी चंद्रभान ने थाना सुरीर में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसके बेटे की शादी कराने के नाम पर आरोपियों ने 1 लाख 15 हजार रुपये लिए और अलीगढ़ के पनेठी देवी मंदिर में एक युवती से शादी करा दी।

शादी के बाद युवती को चंद्रभान के गांव भेजा गया, लेकिन गांव पहुंचने के कुछ ही समय बाद वह अपने कथित साथियों इरफान और सुंदर के साथ फरार हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने खायरा चौकी क्षेत्र स्थित खंडहर खायरा कोठी के पास से सुंदर पुत्र दुर्गा (48 वर्ष), इरफान पुत्र इकबाल (28 वर्ष) और कथित लुटेरी दुल्हन काजल उर्फ रूबीना को गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी में सुंदर से 15,500 रुपये और एक रियलमी मोबाइल, इरफान से 22,010 रुपये और एक रियलमी मोबाइल, जबकि काजल उर्फ रूबीना से 7,500 रुपये तथा एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Previous News

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गोविंद नगर में महिलाओं को किया जागरूक

Next News

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सदर बाजार में महिलाओं को किया जागरूक