Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 27 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रक्षाबंधन से पहले नकली मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई: खोये में मिले कीड़े-मकोड़े, मिठाई कारखाना सील

उधम सिंह नगर (उत्तराखंड): रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन ने मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में एक मिठाई कारखाने पर छापेमारी की। जांच के दौरान 50 किलो खोये में कीड़े-मकोड़े मिले, जबकि भारी मात्रा में मिलावटी मावा और नकली मिठाइयां भी बरामद हुईं।

एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी स्थित कई मिठाई प्रतिष्ठानों और कारखानों पर छापा मारा गया। कार्रवाई में 80 किलो मिलावटी खोया, 40 किलो मिलावटी बर्फी तथा करीब डेढ़ क्विंटल केक और लौज बरामद किए गए। अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी मिलावटी सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया।

छापेमारी के दौरान एक प्रतिष्ठान में अत्यंत गंदगी के बीच मिठाई तैयार होती मिली। खोये और छेना से बनी मिठाइयों में कीड़े मिलने पर खाद्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए और संबंधित परिसर को सील कर दिया।

प्रशासन ने बताया कि कुछ स्थानों पर मिल्क पाउडर और रिफाइंड तेल से नकली मावा तैयार किया जा रहा था। मामले में एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है, जबकि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

AI वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप, कानपुर में NEET अभ्यर्थी ने दी जान

Next News

कोसीकलां: सराफा बाजार में तीन दिन से खड़ा लावारिस ई-रिक्शा, व्यापारियों में हड़कंप