Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 27 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नेपाल में बाढ़ के बीच पोखरा में फंसे राकेश टिकैत, बोले— सड़क नहीं, अब फ्लाइट से लौटेंगे दिल्ली

पोखरा/नेपाल: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत नेपाल में आई भीषण बाढ़ के कारण पोखरा में फंस गए हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर बताया कि लगातार बारिश और बाढ़ से हाईवे पूरी तरह बंद हो गए हैं, इसलिए सड़क मार्ग से भारत लौटना फिलहाल संभव नहीं है।

राकेश टिकैत ने कहा कि वे अपने साथियों के साथ सुरक्षित हैं, लेकिन हालात बेहद गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि अब वे पोखरा से हवाई मार्ग से काठमांडू जाएंगे और वहां से फ्लाइट के जरिए दिल्ली लौटने की योजना है। मजबूरी में उन्हें अपनी गाड़ियां नेपाल में ही छोड़नी पड़ेंगी।

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के चलते कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भारतीय दूतावास और विभिन्न राज्य सरकारें भी वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन और राहत समन्वय केंद्र सक्रिय कर चुकी हैं

Previous News

फर्जी IAS बनकर ऐशो-आराम की जिंदगी जी रही थी तृप्ति, नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप

Next News

AI वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप, कानपुर में NEET अभ्यर्थी ने दी जान