Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 25 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हेड कांस्टेबल जितेन्द्र बने प्रदेश के बॉडी बिल्डिंग चैंपियन

उधम सिंह नगर में 17 से 19 अगस्त तक आयोजित 24वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में चमोली पुलिस के हेड कांस्टेबल जितेन्द्र ने शानदार उपलब्धि हासिल की है।

75 किलोग्राम भार वर्ग की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जितेन्द्र ने प्रथम स्थान जीतकर चमोली जनपद का नाम रोशन किया। प्रदेशभर की पुलिस इकाइयों के खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में उन्होंने अपनी फिटनेस और बेहतरीन प्रदर्शन से जीत दर्ज की।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिस कार्यालय में उन्हें सम्मानित किया और बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी लगन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 
 
Previous News

35 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, डीएम बोले— किसानों और विभाग के बीच बनें मजबूत कड़ी

Next News

मंदिर जाने पर दलित युवकों की पिटाई का आरोप, SSP पहुंचे पीड़ित; पुलिस पर दबंगों का साथ देने का आरोप