Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 18 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बांके बिहारी मंदिर में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्ड बेहोश, अस्पताल में भर्ती

वृंदावन। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर परिसर में मंगलवार को ड्यूटी के दौरान एक निजी सुरक्षा गार्ड की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तेज बुखार के चलते सुरक्षा गार्ड रोहतास (35) अचानक अचेत होकर गिर पड़े, जिसके बाद मंदिर परिसर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार रोहतास पुत्र शिवचरण, निवासी जानू, थाना बरसाना, मंदिर के गेट नंबर-04 के पास सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उन्हें तेज बुखार आया और अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद अन्य सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए चिकित्सकों की टीम को बुलाया। डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वृंदावन स्थित शौशैय्या क्षेत्र अस्पताल रेफर किया गया।

अस्पताल में उपचार के बाद फिलहाल सुरक्षा गार्ड की हालत ठीक बताई जा रही है

Previous News

ईद मीलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूसे मुहम्मदी, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की मांग

Next News

एक साथ उठीं 4 अर्थियां, नेवी जवान-पत्नी और 2 मासूम बच्चों की अंतिम विदाई से हर आंख नम