Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 18 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ईद मीलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूसे मुहम्मदी, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की मांग

मथुरा। जश्ने ईद मीलादुन्नबी इंतजामियां कमेटी मथुरा की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 अगस्त को जुलूसे मुहम्मदी का आयोजन प्रस्तावित है। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और आमजन के शामिल होने की संभावना को देखते हुए कमेटी ने प्रशासन से सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की अपील की है।

मंगलवार को भूतेश्वर के समीप स्थित एक स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कमेटी पदाधिकारियों ने प्रशासन एवं संबंधित विभागों से जुलूस के दौरान शांति, सद्भाव, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम करने का अनुरोध किया।

कमेटी ने मांग की कि जुलूस के निर्धारित मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस और यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। साथ ही जुलूस से पहले और उसके दौरान आवारा पशुओं एवं अन्य संभावित बाधाओं को रोकने के लिए नगर निगम और संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक व्यवस्था की जाए।

जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था किए जाने की भी मांग की गई है, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकल सके और आम नागरिकों को भी अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

कमेटी ने जुलूस मार्ग से अवैध अतिक्रमण और अन्य बाधाओं को समय रहते हटाने की मांग की। इसके अलावा जुलूस के प्रारंभ एवं समापन स्थल तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष पुलिस व्यवस्था किए जाने का अनुरोध किया गया।

कमेटी की ओर से संबंधित विभागों से जुलूस मार्ग का पूर्व निरीक्षण कर बिजली के तार, खुले मैनहोल, निर्माण सामग्री और अन्य संभावित दुर्घटना के कारणों को समय रहते दुरुस्त कराने की भी अपील की गई है।

जुलूसे मुहम्मदी का मार्ग

जुलूसे मुहम्मदी 26 अगस्त को दोपहर 1 बजे मरकज अहले सुन्नत मस्जिद जेबा/कल्लू-मल्लू कारखाना से दावते इस्लामी इंडिया की जानिब से निकाला जाएगा।

जुलूस भरतपुर गेट, घीया मंडी, चौक बाजार, मंडी रामदास, डीग गेट और दरगसी रोड होते हुए कल्लू-मल्लू कारखाना पहुंचकर समाप्त होगा।

Previous News

मथुरा का अनोखा शिव मंदिर, जहां पार्वती नहीं माता गायत्री हैं विराजमान

Next News

बांके बिहारी मंदिर में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्ड बेहोश, अस्पताल में भर्ती