Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 17 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों पर रखी गई नजर

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में रविवार 16 अगस्त 2026 को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग और पैदल गश्त अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखना रहा।

थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान वाहनों के दस्तावेज, संदिग्ध गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों की निगरानी की गई।

इसके साथ ही पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, संवेदनशील स्थानों और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों ने लोगों से संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए इस तरह के चेकिंग और गश्त अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Previous News

वृंदावन में धूमधाम से मनाया गया तीजोत्सव एवं सम्मान समारोह

Next News

महाकाल मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़, नागचंद्रेश्वर दर्शन के दौरान भगदड़ जैसे हालात - कई श्रद्धालु घायल