Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 17 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में धूमधाम से मनाया गया तीजोत्सव एवं सम्मान समारोह

वृंदावन। वाष्र्णेय महिला संगठन, वृंदावन के तत्वावधान में तीजोत्सव एवं दाम्पत्य जीवन के 50 वर्ष पूर्ण करने वाले दंपतियों का सम्मान समारोह 16 अगस्त को होटल बसेरा बृज भूमि में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना और अक्रूर जी की आरती के साथ हुआ। इसके बाद वरिष्ठ वाष्र्णेय महिलाओं द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

तीजोत्सव के दौरान महिलाओं ने ब्रज की गोपियों की पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में तीज गीत, मल्हार, विभिन्न प्रतियोगिताएं, लकी ड्रा और झूला उत्सव का आयोजन किया गया। विजेताओं सहित प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पूजा वाष्र्णेय को ‘तीजों की रानी’ और शालिनी वाष्र्णेय को ‘तीज माता’ के रूप में चुना गया। दोनों को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ वाष्र्णेय परिवारों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

इस अवसर पर संगठन की ओर से सभी सदस्यों को तीज पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। समारोह में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को यादगार बनाया।

Previous News

जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू प्रमुख चौराहों पर सज रही कृष्ण लीलाओं की चित्रकला

Next News

मथुरा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों पर रखी गई नजर