Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 14 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हिमाचल में बारिश से आफत बरकरार, 200 सड़कें बंद; ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का असर अभी भी जारी है। बारिश की रफ्तार कुछ कम जरूर हुई है, लेकिन कई इलाकों में हालात सामान्य नहीं हुए हैं। राज्य में करीब 200 सड़कें बंद हैं, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सबसे ज्यादा असर मंडी और कुल्लू में देखने को मिल रहा है।

स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के अनुसार, मंडी में 64, कुल्लू में 60 और शिमला में 32 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा सिरमौर, कांगड़ा, ऊना, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में भी बारिश के कारण सड़कें प्रभावित हुई हैं।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 14, 17 और 18 अगस्त को कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

बारिश से सिर्फ सड़कें ही नहीं, बल्कि बिजली और पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। राज्य में 45 बिजली ट्रांसफॉर्मर बंद हैं, जिनमें अकेले मंडी के 35 ट्रांसफॉर्मर शामिल हैं। वहीं 39 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

हिमाचल में लगातार बने मौसम के इस मिजाज के चलते प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ी हुई है। लोगों को संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानी बरतने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी जा रही है।

Previous News

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, यूपी सरकार-NHAI और MoRTH को नोटिस

Next News

शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिकों ने दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे