Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 14 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के महानगर कार्यालय का उद्घाटन, संगठन विस्तार पर जोर

लंकार अग्निहोत्री बोले—प्रदेश में बनेगी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की सरकार, कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचने का आह्वान

वृंदावन। रुक्मणी विहार स्थित गोल चक्कर के निकट राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के महानगर कार्यालय का उद्घाटन मोर्चा के संस्थापक एवं पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम में मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री ने दावा किया कि प्रदेश में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा निश्चित रूप से अपनी सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश का आम नागरिक महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। उन्होंने वर्तमान सरकार पर हिंदू-मुस्लिम और जातिवाद जैसे मुद्दों के जरिए समाज में विद्वेष पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब जनता ऐसे मुद्दों से प्रभावित नहीं होगी और अपने अधिकारों के लिए जागरूक होकर आगे आएगी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य आनंदबल्लभ गोस्वामी ने कहा कि जल्द ही वृंदावन में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का प्रदेश सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को महानगर, नगर और ग्राम सभा स्तर तक मजबूत करने और घर-घर तक संगठन की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत अवस्थी और ब्रज प्रदेश प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश के लगभग सभी जिलों में संगठन के कार्यालय स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अलावा महानगर और नगर स्तर पर भी कार्यालय खोले जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और उसकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. रमाकांत भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष नवोदित गोस्वामी, उपाध्यक्ष संजय यादव, सचिव दीपक शर्मा ‘शिवा’, पंकज शर्मा और राजीव बंसल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous News

राजकीय संग्रहालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य आयोजन, विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी ने खींचा ध्यान

Next News

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, यूपी सरकार-NHAI और MoRTH को नोटिस