Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 14 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अड़ींग में हजारों छात्र-छात्राओं ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा गांव

गोवर्धन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोवर्धन क्षेत्र के गांव अड़ींग में शुक्रवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। दीन दयाल इंटर कॉलेज के हजारों छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। तिरंगों से सजा पूरा गांव देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ‘भारत माता की जय’ और अन्य देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। यात्रा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान स्नेहलता रावत, ग्राम पंचायत सचिव मनीष भंडारी, भाजपा मथुरा महानगर महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह राणा, कपिल सेठ और कॉलेज प्रबंधक दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गांव में जगह-जगह ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Previous News

चालक को आई झपकी, अज्ञात वाहन से टकराई XL6; दो घायल

Next News

पानीगांव तिराहे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, टीनशेड से बनी अवैध दुकानें जमींदोज