Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 14 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चालक को आई झपकी, अज्ञात वाहन से टकराई XL6; दो घायल

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को चालक को झपकी आने के कारण मारुति XL6 कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना एक्सप्रेसवे के चैनेज 94+400 LHS पर हुई, जहां MP07ZW0915 नंबर की XL6 तीसरी लेन में एक अज्ञात वाहन से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि कार चलाते समय चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से जा भिड़ा। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जबकि एक नाबालिग घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए भास्कर अस्पताल, मथुरा में भर्ती कराया गया।

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Previous News

टायर फटने से अनियंत्रित थार पलटी, अल्ट्रोज से टकराई; सात लोग घायल

Next News

अड़ींग में हजारों छात्र-छात्राओं ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा गांव