Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 13 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जीजा ने साले पर किया जानलेवा हमला, पत्नी का आरोप- तलाक देकर मेरी ही बहन से निकाह करना चाहता है पति

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला पारिवारिक विवाद सामने आया है। नई बस्ती की रहने वाली रानी ने अपने पति और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसे तलाक देने का दबाव बना रहा है और उसकी ही बहन से निकाह करना चाहता है।

रानी के मुताबिक, पति इमरान ने उसे मारपीट कर कई महीने पहले घर से निकाल दिया, जिसके बाद से वह अपने पांच बच्चों के साथ मायके में रहने को मजबूर है। पीड़िता का कहना है कि वह अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए पति के साथ रहना चाहती है, लेकिन आरोप है कि पति उस पर लगातार तलाक देने का दबाव बना रहा है।

इसी पारिवारिक विवाद के बीच 8 अगस्त की रात रानी के भाई राजू पर कथित रूप से हमला किए जाने का मामला भी सामने आया है। आरोप है कि इमरान ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजू को घेर लिया और फरसे और डंडों से मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया।

पीड़िता का कहना है कि पति के साथ विवाद के चलते परिवार में लगातार तनाव बना हुआ है। वहीं इस मामले में एक और पक्ष भी सामने आया है। बताया गया है कि कुछ दिन पहले इमरान भी SSP कार्यालय पहुंचा था, जहां उसने अपने साले राजू समेत कई नामजद लोगों पर मारपीट और लूटपाट के आरोप लगाए थे।

अब रानी ने SSP कार्यालय पहुंचकर अपने और बच्चों के भविष्य को लेकर मदद की गुहार लगाई है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर लगाए गए आरोपों के बीच पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस जांच और दोनों पक्षों के बयानों के बाद ही पूरे विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Previous News

चंदौली में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, विधायक रमेश जायसवाल और जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने निकाली तिरंगा यात्रा

Next News

सरदार की असरदार दहाड़ से भागे झगड़ालू, मथुरा की सड़क पर दिखा ‘गदर’ वाला अंदाज!