Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 13 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा ऐलान, परिवार को आर्थिक मदद और एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी

बिहार। भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।

सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का फैसला न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा। 

बता दें कि भरत भूषण तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के मामले की जांच के लिए बिहार सरकार पहले ही न्यायिक जांच आयोग गठित कर चुकी है। आयोग की अध्यक्षता पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा की जा रही है। 

मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी मिलने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। अब सबकी नजरें न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके आधार पर सरकार आगे की कार्रवाई करेगी।

Previous News

तपती गर्मी में भी नहीं डिगी आस्था, झाल-मंजीरों की धुन पर करतब करते श्रद्धालुओं ने की गिरिराज परिक्रमा

Next News

एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ का जलवा, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ को पछाड़ा