Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 13 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
तपती गर्मी में भी नहीं डिगी आस्था, झाल-मंजीरों की धुन पर करतब करते श्रद्धालुओं ने की गिरिराज परिक्रमा

गोवर्धन। तपती गर्मी और तेज धूप भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी। गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा में मध्य प्रदेश के सागर जिले से आए श्रद्धालुओं की अनोखी भक्ति देखने को मिली। बजरंग अखाड़े से जुड़े श्रद्धालु झाल-मंजीरों की धुन पर भक्ति में लीन होकर करतब करते हुए गिरिराज महाराज की परिक्रमा करते नजर आए।

तेज गर्मी के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह और उमंग के साथ गिरिराज महाराज के जयकारे लगाते हुए परिक्रमा मार्ग पर आगे बढ़ते रहे। हाथों में झाल-मंजीरे और भक्ति गीतों की धुन के बीच श्रद्धालुओं का अनोखा अंदाज लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। परिक्रमा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी इस अद्भुत भक्ति को देखकर रुक गए और कई लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आए।

मध्य प्रदेश के सागर जिले से आए इन श्रद्धालुओं ने गर्मी की परवाह किए बिना जिस तरह भक्ति और उत्साह के साथ परिक्रमा की, वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। भक्ति, संगीत और करतब का यह संगम परिक्रमा मार्ग पर एक अलग ही दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।

गौरतलब है कि गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा के लिए देश के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचते हैं। श्रद्धालु गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के चलते श्रद्धालु मौसम की कठिन परिस्थितियों की परवाह किए बिना पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ परिक्रमा करते हैं।

मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालुओं की अनोखी भक्ति और जोशीले अंदाज ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग की रौनक बढ़ा दी। तपती गर्मी में भी उनके उत्साह और आस्था को देखकर वहां मौजूद लोग भी भक्तिमय वातावरण में डूबे नजर आए।

Previous News

यूपी में महिलाओं को ₹50 हजार देने के दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले- ‘बीजेपी के पास चुनाव जीतने के लिए पैसे के सिवा कुछ नहीं’

Next News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा ऐलान, परिवार को आर्थिक मदद और एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी