मथुरा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मथुरा-वृंदावन देशभक्ति के रंग में रंग चुकी है जहाँ शहर के प्रमुख चौराहों को तिरंगे झंडों और तिरंगा लाइटों से सजाया गया है और इतना ही नहीं बल्कि शहर में रात के समय तिरंगे रंगों से जगमगाते चौराहे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए है
मथुरा-वृंदावन में कुल 25 प्रमुख चौराहों को तिरंगा झंडों और आकर्षक तिरंगा लाइटों से सजाया गया है। इन चौराहों पर की गई विद्युत सजावट रात के समय शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है
सड़कों से गुजरने वाले लोग भी तिरंगे रंगों से सजे इन चौराहों को देखकर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आ रहे हैं स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में विभिन्न स्थानों पर सजावट और अन्य तैयारियां भी कि जा चुकी हैं तिरंगे रंगों में सजे चौराहे जहां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हैं, वहीं पूरे शहर में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का माहौल भी दिखाई देने लगा है